बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम
देखिए वीडियो
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत मदनपुर के निवासी एक सप्ताह से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। तमाम कोशिश के बाद भी जब उनके गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्थित नहीं की गई तो उन्होंने आक्रोश में आकर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। अत्यंत व्यस्त मार्ग पर चक्का जाम हो जाने से आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाइस दे रही है लेकिन ग्रामीण चक्का जाम समाप्त करने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं




