कांग्रेस की न्याय यात्रा पहुंची गरियाबंद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत
देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा ने गरियाबंद में दस्तक दी । पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और जोशीला स्वागत किया। काली मंदिर चौक से लेकर तिरंगा चौक तक कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कांग्रेस की न्याय यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
“गरियाबंद की सड़कों पर कांग्रेस का जोश साफ़ दिखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जैसे ही जन न्याय पदयात्रा में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूलमालाएं, नारे और हाथों में पार्टी झंडे लिए कार्यकर्ता उनका इंतज़ार कर रहे थे।”
“काली मंदिर चौक से लेकर तिरंगा चौक तक कांग्रेसजनों की लंबी कतारें लगी थीं। जैसे ही दीपक बैज वहां पहुंचे, ‘दीपक बैज ज़िंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद’ के नारों से गरियाबंद का माहौल गूंज उठा।”
“अपने संबोधन में दीपक बैज ने कहा कि यह जन न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हर गांव-हर गली तक जाएगी और सच्चाई बताएगी।”
“कार्यक्रम के लिए शहर कांग्रेस ने पहले से व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। स्वागत द्वार, पोस्टर-बैनर और प्रचार के ज़रिए ये संदेश साफ था कि गरियाबंद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश नेतृत्व को लेकर जबरदस्त उत्साह है।”



