नाबालिग से नाबालिग ने किया अनाचार
मुकदमा दर्ज, आरोपी ने फोड़े पटाखे,दी धमकी
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर एक नाबालिग युवक ने उसके साथ लगभग 10 माह तक अनाचार किया फिर उसे यह कहकर घर से भगा दिया कि किसी से कुछ कहा तो जान से हाथ धो बैठोगी। लड़की ने अपने माता-पिता को पूरी दास्तान बताई। मुकदमा दर्ज हुआ, किशोर न्यायालय में मामला पेश किया गया ,लड़का पक्ष वालों ने प्रमाण दिया कि वह नाबालिग है तो आरोपी युवक को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को घर जाने दिया ।युवक रामसागरपारा स्थित अपने घर पहुंचा। युवक ने प्रार्थीया के घर के सामने पटाखे फोड़े और अंडे फेककर धमकी दी कि यदि मेरे विरुद्ध तुमने कहीं कोई बयान दिया तो तुम्हारी खैर नहीं है
यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं है। बल्कि यह सच्ची घटना है। रामसागर पारा कोरबा में निवास रत प्रार्थीया और आरोपी दोनों का परिवार एक दूसरे के पड़ोस में रहता है। आरोपी के कृत्य की शिकायत पर उसके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने अनाचार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अदालत भेजा। प्रार्थिया की ओर से दलील दी गई कि आरोपी ने जिस समय उसके साथ अनाचार किया था उस समय वह नाबालिग जरूर था लेकिन अब जब उसकी गिरफ्तारी हुई है तो वह बालिग हो चुका है इसलिए इसके विरुद्ध किशोर न्यायालय में नहीं बल्कि न्यायालय में मामले की सुनवाई हो
बहरहाल प्रार्थिया के परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। देखना है इस मामले में ऊंट किस करवट बैठता है




