बेजा कब्जा हटाना शुरू किया नगर निगम ने
कब्जा कहीं घातक ना बन जाए इसलिए कार्रवाई
देखिए वीडियो
4 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई बस्तियों में पानी भर जाने की वजह से लोग परेशान हो गए हैं निचली बस्तियों में घर टूट रहे हैं लोगों को जान माल का खतरा दिखाई दे रहा है।
इसका एक बड़ा कारण है अवैध कब्जा। नालियों के ऊपर घर अथवा और कुछ निर्माण कर लेने से पानी की निकासी बंद हो जाती है और फिर जब पानी अधिक बरसता है तो वह क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। ऐसा ही हो रहा है कोरबा नगर निगम क्षेत्र में
। इस समस्या के मद्दे नजर नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मदद से कोरबा के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी से कब्जा हटना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन उनकी एक नहीं चल रही है।कब्जा हटाने का क्रम जारी है








