सुकालू पटेल लीलागर नदी पार करते बह गया सुकालू
रेस्क्यू टीम कर रही है तलाश
कोरबा के हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम रेकी निवासी सुकालूराम पटेल उम्र 50 वर्ष रविवार शाम को खेत देखने गया था। सुकालू पटेल का घर नदी के ऊपर में हैं वो खेत का मेंड़ फोड़ने जाने को कहकर निकला था लेकिन पानी के अधिक बहाव में नदी पार करते समय बह गया। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी सुकालू पटेल का पता नहीं चल पाया आखिर कार सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे रेस्क्यू टीम पहुंची । खोज बीन शुरू हैपर अभी सफलता नहीं मिली है। घर वाले काफी मायूस और चिंतित हैं। परिवार के लोग शासन प्रशासन 
से मदद के उम्मीद में हैं।।




