छाल के जंगल में हाथियों का झुंड कर रहा है विचरण वन विभाग ने ड्रोन के जरिए हाथियों का बनाया वीडियो

0
61

छाल के जंगल में हाथियों का झुंड कर रहा है विचरण

वन विभाग ने ड्रोन के जरिए हाथियों का बनाया वीडियोScreenshot 20250705 133035 Gallery

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल के जंगल में दो दर्जन से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग की टीम जंगली हाथियों पर ड्रोन के जरिए नजर बनाए हुए हैं।

वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथियों की गतिविधियों की जानकारी हासिल कर विभाग के जमीनी अमले के जरिए ग्रामीणों के मध्य मुनादी करवा रहे हैं कि लोग जंगल में जाने से बचें। बताया जाता है कि रायगढ़ जिले में 100 से अधिक जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं