दो आदतन बदमाशो की गुंडागर्दी .निकाला गया जुलूस
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत
दोनो आदतन बदमाशो के द्वारा लोहर्सी शराब दुकान के समीप स्थित चखना दुकान में बैठे होने के दौरान एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांग करना नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
“”आदतन बदमाश”
दोनों आरोपियों स्वप्निल और अनुराग यादव द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के कारण हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है तथा गुंडा सूची में शामिल करने की कार्यवाही गतिमान है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम खरौद में गिरफ्तार कर जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




