पुलिसकर्मियों पर कातिलाना हमला करने वाले गिरफ्तार
हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज

कोरबा जिले के बांगो क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हुज्जतबाजी करते हुए कातिलाना हमला कर देने वाले मामले में चार लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं । चोरी की सूचना पर पुलिस दल हकीकत जानने गया था जहां ग्रामीणों ने इन पर हमला कर दिया था
Vo बांगो थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बगबुरा निवासी भंजू यादव से चोरी के एक मामले में पूछताछ करने पुलिस के जवान पहुंचे। पूछता शुरू हुई तभी अचानक भंजू ने आरक्षक अनिल कुमार से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। उसका साथ उसके परिजन लक्ष्मण, लाल अहिबरन ,विश्राम एवं भजन ने भी देते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। अभिषेक पांडे गजेंद्र बिंझवार और अनिल पोर्टे को खदेड़ते हुए काफी दूर तक ले गए थे अभिषेक और गजेंद्र तो लौट आए लेकिन अनिल का पता नहीं चल रहा था। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन प्रारंभ किया तब काफी देर बाद अनिल नामक सिपाही सकुशल मिल गया। Clip
Vo पुलिस अधीक्षक कोरबा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
बाइट
Vi गौरतलब है की चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है यह जानकारी मिलने पर प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम अबिलंब घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और फिर पूरे क्षेत्र को घेर कर लापता पुलिस आरक्षक को ढूंढना शुरू किया गया।अनिल नामक सिपाही सकुशल जब मिल गया तब जाकर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली और फिर आ गए अपने मूल स्वभाव में। आरोपियों को पकड़ कर पहले उनकी जमकर खातिरदारी की गई फिर लॉकअप में डाल दिया गया




