सिंगरौली में कोरबा के युवती की हत्या
परिजन लाश लेकर पहुंचे कोरबा एसपी कार्यालय
देखिए वीडियो
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोरबा के हरदी बाजार निवासी एक युवती की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतनेऔर विधिवत जांच व पोस्टमार्टम न करने का आरोप लगाकर मृतिका पुष्पांजलि महंत का परिवार उसके शव को लेकर कोरबा एसपी कार्यालय पहुंच गया है। उनकी मांग है की छत्तीसगढ़ सरकार मध्य प्रदेश सरकार पर दबाव बनाकर इस मामले के निष्पक्ष जांच कराए




