Home Astrology कांग्रेस नेता के ऊपर जान लेवा हमला,खेत मे जोताई को लेकर हुआ...

कांग्रेस नेता के ऊपर जान लेवा हमला,खेत मे जोताई को लेकर हुआ विवाद,पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज

0
290

कांग्रेस नेता के ऊपर जान लेवा हमला,खेत मे जोताई को लेकर हुआ विवाद,पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज

IMG 20250625 WA0004 IMG 20250625 WA0000 IMG 20250625 WA0001

कोरबा।जिले के सरहदी इलाका एवं पसान थाने के अधिन कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरमिना, नवापारा,में एक जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता के ऊपर जान लेवा हमला कर दिया गया है,

सुबह सिरमिना निवासी अमृतलाल पिता स्वर्गीय रामबरन ताम्रकार उम्र 66 वर्ष जब अपने निजी खाते की भूमि को जोताई करने गया था, तभी घात लगाए नवापारा निवासी परदेशी पिता रामा राऊत, ने अमृत ताम्रकार को भद्दी – भद्दी गालियां एवं जान से मारने की धमकी देते हुए बोल रहा था कि तुम खेत को जमालू राऊत को क्यों अधिया में दे दिए हो, कह कर डंडा से उसके सिर पर व बायां हाथ में जान लेवा जोरदार डंडे से वार कर दिया,

घटना स्थल पर उपस्थित दीनदयाल रावत, एवं अमृतलाल ताम्रकार के पुत्र मुकेश ताम्रकार, ने बीच बचाव किया जिससे डंडे की वार से सिर में गंभीर चोट आने से लहुलुहान हो गया, और हांथ में डंडे की वार से उंगली , व गदिया, में गंभीर चोटें आई हैं, तत्पश्चात तत्काल इस घटने की सुचना घायल अमृतलाल, ने स्थानीय पुलिस चौकी में आकर दर्ज कराई, चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी, ने घायल को उचित इलाज हेतु पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया, जहां से घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रीफर किया गया है,

वही घटना के बाद दोनों गुट में तनाव की स्थिति है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ,ने बताया कि घटना जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई है, जिसमें परदेशी पिता रामा राऊत,ने भी चौकी में आकर लिखित आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है, मामले की जांच स्थल पर जाकर की गई है, जिसमें धारा – 296,351,(3),115,(2) बी एन एस के तहत परदेशी राऊत, के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है!

error: Content is protected !!