कोरबा रही कार को ट्रेलर ने मारी ठोकर देखिए वीडियो

0
113

बिलासपुर जिले में बेलतरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कोरबा की ओर से जा रही एक XUV कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि कार ड्राइविंग साइड से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में सवार लोग बाल बाल बच गए।

यह हादसा दोपहर के समय का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार XUV कार बेलतरा की ओर जा रही थी। अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मौका मिलते ही ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। कार में दो लोग सवार थे जिन्हें मामली चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुट गई हैScreenshot 20250624 163038 Gallery