spot_img

खाद-बीज की किल्लत से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम, अपने लोगों को खाद बांटने का लग रहा है आरोप

Must Read

खाद-बीज की किल्लत से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम, अपने लोगों को खाद बांटने का लग रहा है आरोप

- Advertisement -

कवर्धा। कबीरधाम जिले के रेंगाखार तहसील के ग्राम जुनवानी (जंगल) स्थित आदिवासी सेवा सहकारी समिति के खाद बिक्री केंद्र में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। यहां सोसाइटी के अध्यक्ष तीजराम साहू और प्रबंधक धनेश साहू ने किसानों को सुबह के वक्त बुलाया मगर वे खुद गायब थे। इस केंद्र में लगभग 35 गांवों के हजारों किसान खाद-बीज लेते हैं। आज बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचे थे, जिन्होंने केंद्र में ताला लटका हुआ देख कर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

भाजपा नेता पर उतारा गुस्सा

इस बीच यहां इलाके का भाजपा मंडल अध्यक्ष देवदास मानिकपुरी पहुंचा। किसानों को पता चला था कि देवदास को पहले ही काफी मात्रा में खाद चोरी-छिपे दे दी गई है। किसानों ने बताया कि देवदास की कृषि की एक दुकान भी है। इस भाजपा नेता के यहां पहुंचते ही किसानों ने उसके ऊपर जमकर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान देवदास ने किसानों को आश्वस्त किया कि अगर केंद्र में खाद नहीं मिली तो वह उनके लिए खाद का इंतजाम करके देगा। हालांकि इससे किसान संतुष्ट नहीं हुए और आरोप लगाया कि सोसाइटी के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों और रसूखदारों को खाद बांट दिया है।

सड़क जाम किया किसानों ने

किसानो की सोसाइटी के प्रबंधक धनेश साहू से फोन पर बातचीत हुई मगर वह केंद्र में नहीं पहुंचा, जिससे गुस्साए किसान टोला बाजार चौक पर सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। इस वजह से सहसपुर लोहारा से रेंगाखार कला की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया। किसान काफी देर तक यहां नारेबाजी करते रहे और जाम की वजह से सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई।

खाद बांटने में गड़बड़ी पर रोक लगे

कबीरधाम जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सहसपुर लोहारा मार्ग पर किसान घंटों तक बैठे रहे मगर उनसे बातचीत करने कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जिम्मेदार नेता यहां नहीं पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक यह चक्का जाम जारी था।

किसानों की मांग है कि सभी समितियों में खाद तथा यूरिया समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। खाद, यूरिया वितरण में पारदर्शी तरीका अपना कर सभी किसानों को जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि वो आसानी से खेती किसानी कर सके। किसानों का समय खेत से ज्यादा समिति के सामने चक्कर काटने में बीत रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला* *8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरों वाला मातृ-शिशु चिकित्सालय:...

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला* *8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरों...

More Articles Like This

- Advertisement -