कुआं में गिरा नाग निकाला गया बाहर, देखिए रेस्क्यु का वीडियो

0
59

कुआं में गिरा नाग निकाला गया बाहर, देखिए रेस्क्यु का वीडियोScreenshot 20250618 155616 WhatsApp

दूसरे के जीवन के लिए खतरा बनने वाले विष धारी नाग अपने लिए ही कभी-कभी खतरा बन जाया करते हैं। ऐसे एक नाग दादर में कुएं में जा गिरा ।उसे बचाने के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम का सहारा लिया गया

कोरबा शहर के दादर में एक नाग कुएं में गिरकर फूफकार रहा है यह जानकारी जैसे ही आम हुई आसपास के कुछ हिम्मती लोग तो कुवां तक पहुंचे लेकिन अधिकांश लोग दूर भागने लगे। एक युवक ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के मुखिया जितेंद्र सारथी को दी। जितेंद्र अपनी टीम के साथ दादर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर विषधर को कुएं से बाहर निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया