नृत्यधाम कला समिति द्वारा 5 दिवस इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी “हिमशिखर” का आयोजन हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ, जिसमें जिले के प्रसिद्ध कथक कलाकार एवं नृत्य गुरु विनय यादव ने अपने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसके लिए उन्हें ओपन कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में लगभग 1500 कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया जिसमें विनय ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। विनय ने पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में अपने कला का प्रदर्शन किया है। इनके गुरु जी श्री सुभाष चंद्र यादव जी हैं जिनके मार्गदर्शन में इन्हे इस उपलब्धि की प्राप्ति हुई है।




