Home छत्तीसगढ़ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई ग्रामीण की मृत्यु

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई ग्रामीण की मृत्यु

0
119

Acn18.com/ कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक हादसे में जोगी डीहा (भवानी मंदिर) निवासी सविता मांझी (30 वर्ष) की मृत्यु हो गई। वह अपनी देवरानी के साथ हसदेव नदी के किनारे लकड़ी लेने गई थीं। लौटते समय लगभग 11:30 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं और नदी में गिरकर डूब गईं। वहीं उनकी देवरानी इस हादसे में बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रधान आरक्षक लक्ष्मी खरसन और आरक्षक मनोज मिंज तथा परिजनों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और नदी-नालों व खुले क्षेत्रों में जाने से बचें।

error: Content is protected !!