Home छत्तीसगढ़ प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला, युवक ने युवती को हसिया से गोदा,...

प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला, युवक ने युवती को हसिया से गोदा, खुद भी खाया जहर

0
136

Acn18.comबेमेतरा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के हाथडोंडू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।
4 साल पुराना प्रेम प्रसंग, फिर जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, हाथडोंडू निवासी विश्वराज जांगड़े और युवती के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात आरोपी विश्वराज युवती के घर ही रुका हुआ था। सुबह जैसे ही युवती अपने कमरे से बाहर निकली, विश्वराज ने उस पर धारदार हंसिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

युवती गंभीर घायल, आरोपी भी अस्पताल में भर्ती
हमले में युवती बुरी तरह घायल हो गई, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विश्वराज जांगड़े ने स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!