वन टू का फोर करते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार जुआरियों में एक सरपंच भी था शामिल लगभग डेढ़ लाख नगदी 11 बाइक और एक कार की गई जप्त देखिए वीडियो

0
130

57964530-d36b-46cb-ada6-c49adf8114f1 be854d38-ccff-4d44-b0b4-f7aa9e3936a9 05d55ed1 eba6 4388 89ad 96878b125126 c68eabd1 96f0 4c16 bb4e 3cff6644b246वन टू का फोर करते एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार
जुआरियों में एक सरपंच भी था शामिल

लगभग डेढ़ लाख नगदी 11 बाइक और एक कार की गई जप्त

देखिए वीडियो

वन टू का फोर करते यानी जुआ खेलते एक दर्जन लोगों को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन जुआरियों से लगभग डेढ़ लाख रुपए 11 बाईक और एक कार जप्त की गई है ।पकड़े गए लोगों में एक सरपंच भी शामिल है

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पौड़ी गांव में जुआ अड्डा चल रहा है यह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बीती रात जब मन्नू नामक किसान के बाड़ी में छापा मारा तो वहां 11 लोग जुआ खेलते पाए गए । इनसे 1.57000 नगदी एक कार 11 मोटरसाइकिल मय 52 ताश पत्ती के जप्त की गई। पकड़े गए जुआरियों में संजय कंवर नमक एक व्यक्ति भी शामिल है जो किसी गांव का सरपंच बताया जा रहा है। यही नहीं जिसके बाड़ी में यह जुआ अड्डा चल रहा था उसके विषय में भी पता चला है कि वह पूर्व जनपद सदस्य का रिश्तेदार हैं।

पुलिस की टीम जिस समय जुआ अड्डे पर पहुंची यहां मौजूद लोग बेखौफ होकर जुआ खेलने में व्यस्त थे। पास में ही चिकन भी पक रहा था ,यहां दारू की भी व्यवस्था थी।

पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है