Acn18.com/ एमपी नगर कोरबा में एक घिनौना व पाशविक कृत्य किया गया। इस कृत्य का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। यह वीडियो हमारे पास भी है लेकिन दिखाने योग्य ना मानकर हम उसे न्यूज़ का हिस्सा नहीं बना रहे हैं। इस वीडियो में एक युवक गौ माता के साथ अनैतिक कृत्य करते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को जो भी देखता है उसका खून खोलने लगता है। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई करने की मांग लेकर लोग मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे।
सूत्रों से पता चला कि घिनौना और राक्षसी कृत्य करने वाला युवक मानिकपुर खदान की एक कंपनी में कार्यरत है। बड़ी संख्या में लोग मानिकपुर खदान भी पहुंच गए । आरोपी के यहां छिपे होने का संदेह था इसलिए लोग मांग कर रहे थे कि उसे बाहर लाकर हम लोगों के अथवा पुलिस के हवाले कर दिया जाए। कलिंगा नामक कंपनी ने अपने इस पापी कर्मी को पीछे के रास्ते से ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग मानिकपुर से वापस लौटे। उस नराधाम युवक का साथ देने वाले कुछ लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई है। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मानिकपुर थानापहुंचे सीएसपी कोरबा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है





