Home KORBA तेज बारिश में भवन टूटा, कई घायल अधूरा प्रधानमंत्री आवास बना...

तेज बारिश में भवन टूटा, कई घायल अधूरा प्रधानमंत्री आवास बना दुर्घटना का कारण

0
115

Acn18.com/ तेज आंधी और पानी ने खूब कहरढाया है। इसका नुकसान उन लोगों को भी उठाना पड़ा जिनको कच्चे घर से पक्के घर में ले जाने का अवसर तो प्रदान किया गया है लेकिन निर्माण अधूरा रहा। पानी और आंधी ने उनके पुराने झोपड़ी के साथ ही निर्माणधीन पक्का भवन भी ढहा दिया।

नगर निगम कोरबा के मोती सागर वार्ड निवासी पन्ना बाई पति रविदास का घर तहस-नहस हो गया ।शनिवार के अपराह्न आई आंधी और पानी ने प्रधानमंत्री आवास के तहत बन रहे उसके अधूरे घर को गिरा दिया ।यही नहीं उनकी वह झोपड़ी भी ढह गई जिसमें यह परिवार निवास कर रहा था।

झोपडी और प्रधानमंत्री आवास के तहत अधूरा निर्माण गिर जाने से परिवार का जीवन संकट में आ गया था। कुछ सदस्यों को चोट आई बाकी लोग बाल बाल बच गए

hoj3

क्षेत्रीय पार्षद रूबी सागर ने बताया की अधूरा प्रधानमंत्री आवास इस दुर्घटना का कारण बना ।पार्षद ने बताया कि इस विषय में प्रशासन को ध्यान देना होगा

इसके अलावा सीतामढ़ी क्षेत्र में कई अन्य लोगों के आशियाने भी आंधी पानी में उजड़ गए हैं। ऐसे प्रभावित लोगों ने किसी तरह अपने प्राण बचाकर दूसरों के यहां शरण ली हुई है

hoj4

बहरहाल प्रधानमंत्री आवास के लिए टुकड़े-टुकड़े में पैसा देना या निर्माण की अत्यंत धीमी गति उन परिवारों के लिए संकट पैदा कर देता है जो झोपड़ी में रहते हैं। और उसी स्थान पर जगह खाली कर आवास का निर्माण किया जाता है ।ऐसी दशा में निर्माण कार्य मद्धिम गति से चलता है तो प्रभावित परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।इस दिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

error: Content is protected !!