Home KORBA अवैध वसूली करने वाला सिपाही गिरफ्तार

अवैध वसूली करने वाला सिपाही गिरफ्तार

0
164

 

Acn18.com/ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की डभरा पुलिस ने पिकअप चालक से अवैध वसूली करने वाले आरक्षक सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार पुलिस आरक्षक रजनीश लहरे, बिलासपुर जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ है.

दरअसल, बलौदा बाजार निवासी ड्राइवर जीवन साहू ने बताया कि वह पिकअप वाहन से बलौदाबाजार से रायगढ़ सब्जी छोड़ने जा रहा था. पुटीडीह नाला के पास पहुंचा था कि एक कार चालक ने पुलिस सायरन बजाते हुए पिकअप वाहन को रुकवाया. कार के ड्राइवर ने गाड़ी में बैठे उसके साहब को पेपर दिखाने को कहा। वह पेपर लेकर कार में बैठे व्यक्ति को दिखाने गया तो डरा धमका कर एक हजार रुपये उससे ले लियागया। इसके बाद वे लोग आगे निकल गए. कुछ देर बाद डभरा पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए आई, जिन्हें घटना की पूरी जानकारी दी गई।कार का पीछा किया गया। वे लोग अन्य पिकअप वाहन से भी वसूली कर रहे थे। डभरा पुलिस पूछताछ की तो पता चला की अवैध वसूली करने वाला रजनीश पुलिस विभाग में ही सिपाही है। बिलासपुर आरक्षक रजनीश लहरे और आरोपी युवक विक्की उर्फ छोटू दास को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना में शामिल एक आरोपी मौके से फरार हो गया है.

error: Content is protected !!