Acn18.com/ जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा निहत्थे हिन्दू पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस नृशंस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और लोगों द्वारा घटना की घोर निंदा की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में भी जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र (छत्तीसगढ़ प्रांत) और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सिविक सेंटर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
भिलाई के सिविक सेंटर में प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद,आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए और पाकिस्तानी आतंकवादियों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों में गुस्सा और शोक साफ देखा गया। उन्होंने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश बताया जिसका मकसद देश के भीतर भय और सांप्रदायिक तनाव फैलाना है।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गगन गोयल ने कहा यह केवल एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि हिंदुओं को टारगेट कर उनकी हत्या की गई है। यह सीधे-सीधे धार्मिक आधार पर हमला है। अब समय आ गया है कि हम केवल निंदा न करें, बल्कि एकजुट होकर आत्मरक्षा के लिए तैयार हों। हम सभी को अब शस्त्र उठाने की जरूरत है।
जयप्रकाश यादव भाजपा नेता ने कहा यह गौरीनिंदिनी घटना है। जो पर्यटक शांति और सुकून की तलाश में पहलगाम गए थे, उन्हें आतंकवादियों ने जानबूझकर निशाना बनाकर मार डाला। अब बहुत हो चुका। पाकिस्तान को इसका करारा जवाब देना चाहिए। आज हम सभी ने इस कायरतापूर्ण कृत्य के विरोध में पाकिस्तानियों का पुतला फूंका है और हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी है।इस विरोध प्रदर्शन में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए। आम नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई। सभी की मांग है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।