Home Astrology छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला खुलासा: DGP से ज़्यादा संपत्ति वाले SP-IG

छत्तीसगढ़ में चौंकाने वाला खुलासा: DGP से ज़्यादा संपत्ति वाले SP-IG

0
109

Acn18.comरायपुर/ छत्तीसगढ़ में 142 IPS अफसर हैं। इन सभी के मुखिया (DGP) अरुण देव गौतम हैं। वहीं अगर संपत्ति की बात करें तो अरुण देव गौतम 50 लाख के मालिक हैं, जबकि इनसे ज्यादा प्रॉपर्टी उनके मातहतों के पास है। अरुण गौतम संपत्ति के मामले में 67 IPS से पीछे हैं। अमीरों में SP, SSP, DIG, IG और ADG शामिल हैं।

ips3

छत्तीसगढ़ में सबसे अमीर IPS की बात करें तो भिलाई बटालियन के कमांडेंट राजेश कुकरेजा सबसे धनवान हैं। इनके पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इनमें 2 मकान, 1 फ्लैट, 3 दुकान और 6 जमीन हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले IPS की बात करें तो लिस्ट में उमेश कुमार गुप्ता का नाम है। इनके पास 11 लाख की संपत्ति है।

ips2

वहीं अगर करोड़ और लखपति IPS की बात करें तो 20 IPS के पास 2-5 करोड़, 27 IPS के पास 1-2 करोड़, 17 IPS के पास 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं 20 IPS ऐसे हैं, जिनके पास 11-50 लाख तक की संपत्ति है, जिसमें अरुण देव गौतम भी शामिल हैं। इनके अलावा एक IPS ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा है।