Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर-कोंडागांव बॉनारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर:शव समेत AK-47 और...

नारायणपुर-कोंडागांव बॉनारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर:शव समेत AK-47 और गोला-बारूद बरामद

0
66

नारायणपुर और कोंडागांव जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में हलदर DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) पर 5 लाख और रामे ACM (एरिया कमेटी मेंबर) पर 5 लाख का इनाम था। शव के साथ AK-47 जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद हुए हैं। जवानों ने 2025 में अब तक 148 नक्सलियों को मार गिराया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सरहद पर स्थित किलम-बरगुम इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी सूचना के आधार पर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बस्तर फाइटर्स की टीम को 15 अप्रैल को मौके पर भेजा गया। सर्चिंग के दौरान शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में (डिविजनल कमेटी मेंबर) DVCM हलदर और ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रामे को मुठभेड़ में मार गिराया।
सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में (डिविजनल कमेटी मेंबर) DVCM हलदर और ACM (एरिया कमेटी मेंबर) रामे को मुठभेड़ में मार गिराया।

IG ने की एनकाउंटर की पुष्टि

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता है। फिलहाल, मौके पर सर्चिंग जारी है।

मारे गए नक्सलियों से AK-47, पिस्टल और नक्सलियों का सामान बरामद किया गया है।