Home Astrology सरकार की उपेक्षा से नाराज हैं फड़ मुंशी संघ,25 हजार रुपए सालाना...

सरकार की उपेक्षा से नाराज हैं फड़ मुंशी संघ,25 हजार रुपए सालाना कमिशन की मांग,मांग पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

0
128

Acn18.com/दो सुत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के तेंदूपत्ता फड़ मुंशी संघ जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगूल फूंकने जा रहे है। फड़ मुंशी संघ सरकार की उपेक्षा से काफी आक्रोशित है। स्थाई नियुक्ति के साथ ही सालाना 25 हजार रुपए कमिशन की मांग संघ द्वारा की जा रहा है,जिसे लेकर रायपुर में संघ की एक बैठक भी संपन्न हुई,जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन का कहना है,कि सरकार की तरफ से उन्हें साल भर में केवल 7 हजार 2 सौ रुपए प्रदान किया जाता है,जो आज के इस महंगाई के दौर में नाकाफी है। सभी फड़ मुंशी आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते है। मुख्यमंत्री के साथ ही वनमंत्री भी आदिवासी है,ऐसी में उनकी मांगो को पूरा नहीं करना कई सवालों को जन्म दे रहा है। संघ ने स्पष्ठ रुप से कह दिया है,कि उनकी मांगो को लेकर सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया,तो कांग्रेस शासनकाल की तरह भाजपा शासनकाल में भी उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

error: Content is protected !!