Home Astrology नवरात्र अष्टमी को विभिन्न मंदिरों में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष,देवी दर्शन कर पूजा...

नवरात्र अष्टमी को विभिन्न मंदिरों में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष,देवी दर्शन कर पूजा अर्चना की, सबके कल्याण की कामना

0
223

Acn18.com/चैत्र नवरात्र पर्व का समापन रामनवमी के साथ रविवार को होगा। इससे पहले अष्टमी तिथि को श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा अर्चना की । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कोरबा प्रवास के दौरान स्थानीय देवी मंदिरों में उपस्थिति दर्ज कराई और दर्शन पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति और नागरिकों के कल्याण की कामना दैवीय शक्ति से की।

Vo नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के कोरबा प्रवास पर आने से उनके समर्थक उत्साहित दिखे। दर्री रोड स्थित आवास पर पहुँचकर सर्मथकों ने बुके भेंटकर अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान डॉक्टर महंत ने सभी अभिवादन स्वीकार किया। कुछ देर के बाद वह अपने काफिले के साथ देवी दर्शन के लिए निकल पड़े। उन्होंने एसईसीएल कालीबाड़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की।

अगले क्रम में उन्होंने हनुमान मंदिर मुड़ापार में संकट मोचन की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कोरबा की अधिष्ठात्री देवी सर्वमंगला के दरबार में भी डॉक्टर महंत ने हाजिरी लगाई। देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा महंत और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को प्रसाद स्वरूप चुनरी भेंट की गई।

डॉ महंत इसके बाद दर्री क्षेत्र के भवानी मन्दिर पंहुचे और देवी का दर्शन पूजन किया। उन्होंने बताया कि नवरात्र का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। शक्ति पूजा का यह पर्व सभी लोगों को सुख समृद्धि और उन्नति देने का माध्यम बने।

नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत के साथ देवी दर्शन के दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, कांग्रेस नेता हरीश परसाई , वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव, रवि चंदेल, मुकेश राठौर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!