Home Astrology कोरबा में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व,मुस्लिम समुदाय में...

कोरबा में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व,मुस्लिम समुदाय में देखा जा रहा उत्साह,गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाईयां.video

0
130

Acn18.com.पूरे देश में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोरबा जिले में भी इस पर्व को लेकर मुस्लिम समुंदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। रमजान के पाक महिने में रोजा रखने के बाद जब ईद का चांद नजर आया तब ईद मनाने की घोषणा हुई। कोरबा शहर के सभी मस्जिदों में काफी रौनक देखने को मिली। बुधवारी स्थित नूरी मस्जिद में भी समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और ईद के विशेष नमाज अता की। नमाज अदायगी के बाद सभी गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी। पूरा मुस्लिम समाज इस ईद को मीठी ईद के रुप में मना रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया,कि ईद का पर्व उनके लिए विशेष महत्व रखता है और यह पर्व उनके समाज का सबसे बड़ा पर्व है।

error: Content is protected !!