spot_img

भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव के घर CBI रेड:आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव सहित 4 IPS के घर भी छापा, महादेव सट्टा ऐप मामले में एक्शन

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव, ASP आरिफ शेख, आनंद छाबड़ा सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। महादेव सट्टा ऐप मामले में टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची।

- Advertisement -

इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं।

सीबीआई की ये पूरी कार्रवाई महादेव सट्टा एप के संचालन और उससे जुड़े रुपए के लेनदेन को लेकर है। सभी टीमें घर में पहुंचते ही अंदर चली गई है। देवेंद्र और भूपेश बघेल के यहां समर्थकों की भीड़ फिर पहुंचने लगी है।

भूपेश के घर होली से पहले ईडी की पड़ी थी रेड

होली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है। इसमें मंतूराम केस की पेनड्राइव भी है। पढ़ें पूरी खबर

समझिए… महादेव सट्टा एप का पूरा खेल

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सट्टे पर बैन लगाने के बाद इसे ऑनलाइन गेमिंग के तौर शुरू किया गया है। इसमें लाइव क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा ताश-पत्ती व लूडो पर दांव लिया जाता है। इंटरनेट पर महादेव सट्टा एप सर्च करने पर कुछ मोबाइल नंबर डिस्प्ले होते हैं। उन नंबरों पर कॉल करने पर रजिस्ट्रेशन का मैसेज आने के साथ कुछ रुपए यानी 100 से 500 तक जमा करने को कहा जाता है।

ऐसा करने के बाद फिर वाट्सएप नंबर मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से पहुंचता है। उन नंबरों पर अपनी पसंद के गेम पर दांव लगाए जा सकते हैं। मैसेज में खाता नंबर देकर प्रोटेक्शन मनी के तौर पर कुछ रुपए जमा करने को भी कहा जाता है। सिक्योरिटी मनी जमा करने वालों का ही दांव महादेव सट्टा एप स्वीकार करता है। दांव लगने पर सटोरिये के खाते में पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाते हैं।

3 हजार खाते फ्रीज… प्रदेश में 70 से ज्यादा मामलों में 300 गिरफ्तार

महादेव सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ में 70 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। इसमें 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 3 हजार से ज्यादा खाते मिले हैं, जिसे ब्लॉक कराया जा रहा है। इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ में पहला एफआईआर 31 मार्च 2022 को मोहन नगर थाना में किया था।

इसमें पहली गिरफ्तारी दुर्ग के आलोक सिंह, खड्ग सिंह और राम प्रवेश साहू की हुई थी। तीनों से पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान महादेव सट्टा बुक का खुलासा हुआ। उसके बाद सुपेल, फिर जुलाई में रायपुर के तेलीबांधा में केस दर्ज किया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि भिलाई में जूस सेंटर चलाने वाला सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा का किंग है। वह अपने दोस्त रवि उप्पल, कारोबारी अनिल अग्रवाल के साथ मिलकर दुबई से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसमें कई सराफा, सरिया, कपड़ा कारोबारियों का पैसा लगा है।

कई राज्यों में चल रहा पैनल

आरोपी 35-40 लाख रुपए में पैनल बेचते है। देश के कई राज्यों इनका पैनल चल रहा है। छत्तीसगढ़ के 200 से ज्यादा युवा दुबई शिफ्ट हो गए है। जो वहां बैठकर सट्टा चला रहे हैं। पुलिस के बाद 2023 में ईडी ने इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला का केस दर्ज किया। इस साल 4 मार्च को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने भी जालसाजी और साजिश का केस दर्ज किया।

महादेव सट्टा में अब तक गिरफ्तार आरोपी

महादेव सट्टा में ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू ने एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी, सिपाही भीम सिंह यादव, सहदेव यादव, अर्जुन यादव, कारोबारी अमित अग्रवाल, नीतिश दीवान, किशनलाल वर्मा, राहुल वटके और रितेश यादव समेत 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी रायपुर जेल में बंद हैं। आरोपी विदेश में हवाला के माध्यम से पैसों भेजते थे और पैनल भी चला रहे थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जेल में बंद बेटे को मुक्त कराने के नाम पर ठगी,काफी समय जेल में काटने वाले आरोपी ने रचा तानाबाना

Acn18.com/सुखरीखुर्द गांव के घसियाराम बरेठ को मोटी चपत लगी है। एक मामले में जेल में बंद बेटे को मुक्त...

More Articles Like This

- Advertisement -