Home JOB नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपयों की ठगी,पीड़ित परिवार...

नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपयों की ठगी,पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की

0
162

Acn18.com/नौकरी लगाने के नाम पर पैसों की ठगी करने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं बावजूद इसके लोग ठगों के झांसे में आकर अपनी कमाई गंवा बैठते है। ऐसा ही कुढ बालको में रहने वाले एक साहू परिवार के साथ भी हुआ जिनकी बेटी सरिता साहू को धान खरीदी केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर बिलासपुर निवासी दीपक श्रीवास नामक व्यक्ति द्वारा साढ़े पांच लाख रुपयों की ठगी कर ली गई। पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने ठग को उनसे मिलवाया था और भरोसा दिलवाया था,कि नौकरी लग जाएगी। पैसे लेने के बाद भी जब नौकरी लगी तब मामला पुलिस के पास पहुंचा। बालको थाना में शिकायत की गई लेकिन परिणाम नहीं निकला जिसके बाद पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

error: Content is protected !!