Home KORBA खदान में दो एसईसीएल कर्मी हुए आमने सामने,एक ने दूसरे के साथ...

खदान में दो एसईसीएल कर्मी हुए आमने सामने,एक ने दूसरे के साथ की मारपीट,शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई.video

0
123

Acn18.com/एसईसीएल की दीपका कोल परियोजना में ड्युटी को लेकर दो एसईसीएल कर्मी आमने सामने हो गए। एक ने दूसरे के साथ जातिगत गाली गलौच करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया। प्रबंधन और पुलिस से शिकायत करने के बाद भी इस दिशा में किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। यह घटना 25 फरवरी की है। पीड़ित अजीत टोप्पो ने बताया,कि काम के लिए उसने मकसूद अंसारी को फोन किया था,लेकिन उसने फोन नहीं उठाया,जिसकी जानकारी उसने अपने उच्चाधिकारियों को दी। अगले दिन खदान के कैंटीन में मकसूद ने अजीत के साथ गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित चाहता है,कि उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

error: Content is protected !!