Home KORBA बीच सड़क पर ऑटो चालक हुआ बेहोश,अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो,आधा दर्जन यात्री...

बीच सड़क पर ऑटो चालक हुआ बेहोश,अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो,आधा दर्जन यात्री घायल

0
116

Acn18.com.कोरबा में कटघोरा थानांतर्गत रजकम्मा टोल टैक्स बैरियर के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। करीब आधा दर्जन लोगों से भरी ऑटो मौके पर पलट गई,जिससे सभी घायल हो गए। बताया जा रहा है,कि सभी सर्वमंगला बस्ती के निवासी है,और ऑटो में सवार होकर चैतमा स्थित दादर क्षेत्र में जा रहे थे,इस दौरान रजकम्मा बेरियर के पास ऑटो चालक सोनू सिंह बेहोश हो गया और ऑटो पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और लोग मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलने के बाद 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल रवाना करवाया।

error: Content is protected !!