Home KORBA एसईसीएल कॉलोनी के मकान में हुआ हादसा,छत का प्लास्टर गिरा नीचे,बाल बाल...

एसईसीएल कॉलोनी के मकान में हुआ हादसा,छत का प्लास्टर गिरा नीचे,बाल बाल बचे घर के लोग.video

0
116

Acn18.com/मरम्मत के अभाव में एसईसीएल की कॉलोनियां काफी जर्जर हो गई है,जिससे आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही कुछ कुसमुंडा के आदर्श नगर स्थित एसईसीएल की कॉलोनी में हुआ जहां बी/476 नंबर मकान के छत का प्लास्टर भरभराकर अचानक नीचे गिर गया। गनिमत रही,कि हादसे के वक्त मौके पर कोई नहीं था,नहीं तो जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। मकान में रह रहे एसईसीएल कर्मी से हमने बात की तब उन्होंने बताया,कि इस संबंध में सिविल विभाग से कई बार शिकायत की लेकिन विभागीय अधिकरियों की लापरवाही के कारण मकानों की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी,जिसके कारण आदर्श नगर,नेहरु नगर और विकास नगर के कई मकानें जर्जर हो चुकी है। अगर ऐसा ही हाल रहा,तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है।

error: Content is protected !!