Acn18.com/कोरबा में रंगो का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। चारों तरह रंग और गुलाल जमकर उड़े। कोरबा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हर साल उनके घर पर यह आयोजन होता है,जहां कोरबा हर आम और खास पहुंचता है और उन्हें रंग गुलाल लगाकर होली की बधाईयां देता है। होली की सुबह से ही उनके घर पर लोगों के आने जाने का सिलसिला शुरु हो गया था। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान उनके घर पर नाश्ते के लिए विभिन्न व्यंजन भी रखे गए थे।
पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन.VIDEO
More Articles Like This
- Advertisement -