Home KORBA पौड़ी उपरोड़ा में माधुरी निर्विरोध, कटघोरा में झूलबाई ,करतला में अशोक बाई...

पौड़ी उपरोड़ा में माधुरी निर्विरोध, कटघोरा में झूलबाई ,करतला में अशोक बाई कंवर बनी अध्यक्ष

0
109

Acn18. Com.कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कोरबा जिले के जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी समर्थित माधुरी देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुन ली गई। जबकि कटघोरा में मतदान की प्रक्रिया से झूल बाई कंवर अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। वही करतला में अशोक बाइ कवर को इस पद पर जीत मिली।

पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में आखिरकार अध्यक्ष पद के लिए माधुरी देवी के नाम पर सहमति बनी। कोई और नाम इस पद के लिए नहीं आया। निर्धारित प्रक्रियाओं के अंतर्गत माधुरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। कटघोरा में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद कंवर की पत्नी को इस बार जनपद पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका मिला।