संजू देवी राजपूत विराजित हुई महापौर की कुर्सी पर, भाजपा पदाधिकारियो के साथ पहुंची साकेत.video

0
116

Acn18.com/शपथ ग्रहण समारोह से नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत नगर निगम कोरबा के प्रशासनिक भवन साकेत पहुंची. पूजन अर्चन के पश्चात संजू देवी ने महापौर का विधिवत चार्ज लिया.सीएसईबी कोरबा ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनियता की शपथ लेने के पश्चात महापौर संजू देवी राजपूत जब नगर निगम के प्रशासनिक भवन सकेत पहुंची तो वहां उनका स्वागत किया गया महापौर कक्ष में प्रवेश करने के पश्चात भाजपा पदाधिकारियो और निगम अधिकारियों ने उन्हें महापौर की कुर्सी पर बिठाया और फिर आवश्यक विधिक खानापूर्ति कराई गई शपथ ग्रहण समारोह और साकेत भवन में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं का जोश आज देखते ही बन रहा था। होता भी क्यों ना, आखिर नगर निगम की सत्ता से 10 वर्ष तक दूर रहने के बाद भाजपा ने महापौर पद पर जीत हासिल कर अपनी सत्ता जो कायम की है।