चालिस साल पुराने व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स की चार दुकानें धराशायी,नहीं हुई जनहानी,व्यापारियों में दहशत का माहौल। देखिए वीडियो।

0
102

Acn18.com/कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। करीब चार दशक पहले साडा के समय अल्का कॉम्प्लेक्स में बनी चार दुकानें अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई,इस दौरान कई दुकानदार बाल बाल बच गए। इस हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है,लेकिन दुर्घटना से कारोबारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है,कि इस स्थान पर निगम के द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है,जिसके कारण यह हादसा हो गया।