Home छत्तीसगढ़ बैज की रेकी पर सदन में हंगामा जारी, गर्भगृह में उतरा विपक्ष,...

बैज की रेकी पर सदन में हंगामा जारी, गर्भगृह में उतरा विपक्ष, आसंदी ने की कार्यवाही

0
100

ACN18.COM   रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन पीसीसी चीफ दीपक बैज की रेकी पर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया. विपक्षी सदस्य गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ने इस पर कार्यवाही करते हुए विपक्षी सदस्यों को निलंबित करते हुए सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया. हालांकि, कुछ देर बाद निलंबन रद्द भी कर दिया.

बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने घर की रेकी कर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीते दो रातों से लगातार 24 घंटे दंतेवाड़ा पुलिस CG 17 की गाड़ी उनके रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास की रेकी कर रही थी. पैदल टहल कर हमने पकड़ा. लोकल गंज थाने के TI को भी जानकारी नहीं थी. दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी से भी बात की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. बिना दस्तावेज के वे यहां पहुंचे थे.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी पुलिस प्रशासन एक एजेंट की तरह शासन के लिये काम कर रही. सबूत भी अब हमने पकड़ लिये हैं. पूरे जिले की पुलिस मेरे पीछे लगाये गये होंगे. सरकार चुनाव में धांधली कर रही और जो मुझसे मिलने आ रहे उसकी निगरानी की जा रही है. यदि पीसीसी के अध्यक्ष का ये हाल है, तो जनता का क्या हाल होगा. इस मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

error: Content is protected !!