spot_img

घर से 4 लाख का शराब बरामद, बस्तर पुलिस ने ग्रामीण के यहां मारी रेड

Must Read

ACN18.COM    बस्तर। जिले में पुलिस ने 631.440 लीटर गोवा शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब 4 लाख 65 हजार 820 रुपए है। बताया जा रहा है कि, तस्कर शराब को बस्तर के बाजार में खपाने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, भानपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, जिले के नंदपुरा के डोंगरीपारा में एक घर में शराब रखी हुई है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जवानों की एक टीम गठित की। टीम को मौके के लिए रवाना किया। जब उस ठिकाने में पहुंची, तो युवक लखेश्वर कश्यप भागने लगा। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की।

- Advertisement -

पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां कई पेटियों में करीब 631.440 लीटर गोवा शराब बरामद की गई। ये शराब MP की फैक्ट्री में बनी थी। जिसकी कीमत करीब 4 लाख 65 हजार 882 रुपए है। पुलिस ने शराब जब्त किया। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों की माने तो आरोपी युवक से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर इतनी मात्रा में इसने शराब लाया कहां से है? शराब लाने का रूट कौन सा था? इस तस्करी में और कितने लोग शामिल हैं। मामले की जांच की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोगड़ा आश्रम में की पूजा-अर्चना*

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के सोगड़ा आश्रम में...

More Articles Like This

- Advertisement -