spot_img

महाकुंभ में आखिरी वीकेंड पर आज से फिर भीड़:योगी अफसरों से बोले- श्रद्धालुओं को कम चलना पड़े, 35 से ज्यादा VIP संगम स्नान करेंगे

Must Read

ACN18.COM     सीएम योगी ने गुरुवार को महाकुंभ से जुड़े अफसरों के साथ मीटिंग की। कहा- बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम आ रहे हैं। व्यवस्था में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े।

- Advertisement -

महाकुंभ का आज 40वां दिन है। 35 से ज्यादा VIP संगम स्नान करेंगे। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। सुबह 8 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 58.34 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ बढ़ेगी, क्योंकि यह आखिरी वीकेंड है।

सेक्टर-19 में गुरु गोरखनाथ अखाड़े के सामने बने श्रद्धालुओं के शिविर में गुरुवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। एक महिला झुलस गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त पंडाल में करीब 10 लोग रुके थे। आग में पंडाल, गद्दे, समान, मोबाइल और कुछ पैसे जल गए हैं।

गुरुवार को 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी।
गुरुवार को 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी।

संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बसों की सुविधा है। हालांकि, बस न मिले तो संगम पहुंचने के लिए करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। दूसरी ओर, VIP की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं। प्रयागराज की रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

MP में छत से गिरकर छत्तीसगढ़ की महिला की मौत, पिता का आरोप- ससुरालवालों ने दहेज के लिए मारकर फेंका; डेढ़ साल की बेटी...

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार की रहने वाली विवाहिता की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला...

More Articles Like This

- Advertisement -