spot_img

मां बम्लेश्वरी मंदिर से सटे पहाड़ी जंगल में लगी आग

Must Read

ACN18.COM  डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के पहाड़ी में स्थित जंगल में बुधवार देर रात को आगजनी की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पुलिस की मदद से प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बीती रात को लगभग 10 बजे अचानक आग की लपटे धधकने लगी। दूर-दूर तक धुंआ उठते देखकर आग लगने की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे असामाजिक तत्वों के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। सभी बिन्दुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि पुराने रोपवे वाले मार्ग में स्थित जंगल में आग लगते हुए लोगों की नजर पड़ी। ऐसा भी अनुमान है कि सूखे पत्तों में आग लगी, बाद में यह तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारी और थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए दमकल की मदद ली गई। पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है। हालांकि आगजनी से जनहानि और संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। जांच के बाद घटना की असल वजह सामने आएगी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भूपेश बघेल का मोहम्मद गुलाब ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

ACN18.COM    रायपुर/लुधियाना। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आगामी 2027 के पंजाब चुनावों की तैयारी आरंभ कर दी है ताकि...

More Articles Like This

- Advertisement -