Home KORBA जिला पंचायत सदस्य क्र.3 से विजयी हुई सावित्री अजय कंवर,समर्थकों में हर्ष...

जिला पंचायत सदस्य क्र.3 से विजयी हुई सावित्री अजय कंवर,समर्थकों में हर्ष का माहौल

0
122

Acn18.com/कोरबा जिले में इन दिनों त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का उत्साह अपने पूरे शबाब पर है। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधीयों की पूरी तरह से सक्रियता देखी जा रही है। पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद कोरबा के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 का चुनावी परिणाम भी सामने आ गया है। इस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की बहू व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कमला राठिया,पूर्व जनपद अध्यक्ष की पत्नी व भाजपा समर्थित प्रत्याशी हेमलता राजेंद्र राठिया च पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनीता कंवर को पराजित किया है। सावित्री अजय कंवर की जीत से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!