Home छत्तीसगढ़ धर्मांतरण को लेकर दुर्ग में बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन, गाड़ियों...

धर्मांतरण को लेकर दुर्ग में बवाल : बजरंग दल का प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड़, 3 के खिलाफ FIR दर्ज

0
108

ACN18.COM  दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में आज धर्मांतरण के मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ. आरोप है कि वार्ड 3 स्थित अयोध्या नगर के कॉलोनी के एक मकान में प्रार्थना सभा के दौरान ईसाई धर्म के प्रचार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी, साथ ही मकान पर गोबर और पत्थर फेंके.