Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार और जनप्रतिनिधियों ने लगाई डुबकी, संगम पहुंचे नेताओं ने कहा...

छत्तीसगढ़ सरकार और जनप्रतिनिधियों ने लगाई डुबकी, संगम पहुंचे नेताओं ने कहा धन्य हो गया जीवन

0
113

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष मंत्री विधायक अपने परिवारों के साथ प्रयागराज पहुंचे। नेताओं ने त्रिवेणी संगम पर गंगा में डुबकी लगाकर छत्तीसगढ़ियों के कल्याण की कामना की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,राज्यपाल, मंत्री ,कांग्रेस के सात विधायक सहित भाजपा के सभी विधायक रायपुर से विशेष विमान में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व सभी का विमानतल पर स्वागत किया गया

Untitled 185

विशेष विमान के जरिए प्रयागराज विमानतल से उतरकर सभी बस में सवार होकर संगम के लिए रवाना हुए ।विमान और बस में सभी लोगों ने भजन गाकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया

बस में सवार होकर मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ से गए सभी जनप्रतिनिधि प्रयागराज के अरेल घाट पहुंचे। वहां से मोटर वोट। के जरिए त्रिवेणी संगम पहुंचकर सभी ने आस्था की डुबकी लगाई

Untitled 184

कुंभ स्नान के पश्चात छत्तीसगढ़ के इन अति विशिष्ट जनों के चेहरे पर तेज नजर आया। सब ने कहा कि उन्होंने संपूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों के कल्याण की कामना की है