Home छत्तीसगढ़ जंगल में जुआरियों की महफिल पर पुलिस की रेड, 11 लोग पकड़ाए

जंगल में जुआरियों की महफिल पर पुलिस की रेड, 11 लोग पकड़ाए

0
122

acn18.com    बिलासपुर में रतनपुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोरबी के जंगल में सभी आरोपी जुआ खेल रहे थे। इस दौरान 89 हजार रुपए नकद, 23 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 12 लाख 39 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान करीब 12 जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी मोटरसाइकिलें पुलिस ने जब्त कर लीं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में जुआरियों की महफिल जमी हुई है। इस सूचना पर कोटा SDOP नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई नरेश चौहान की टीम ने छापेमारी की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों में पाली, जटगा, कटघोरा और रतनपुर के लोग शामिल हैं। इनमें लच्छीराम यादव, सतीष शर्मा, मनोज कुमार कोल, विनोद प्रजापति, मन्नू केंवट, कुलदीप भोई, नैनसिंह गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अजय दास, सुदर्शन ताम्रकार और मोहम्मद नाजिद शामिल हैं।

error: Content is protected !!