Home KORBA गुजरात से आए ड्राइवर की नदी में जल समाधि,आईबीपी के लिए कच्चा...

गुजरात से आए ड्राइवर की नदी में जल समाधि,आईबीपी के लिए कच्चा सामान लेकर आया था ड्राइवर

0
104

Acn18.com/कहा जाता है कि मौत अपने समय पर आती है और किसी को इसका एहसास भी नहीं होने देती। कोरबा जिले के कोयलांचल कुसमुंडा में आईबीपी कंपनी के लिए गुजरात से कच्चा सामान लेकर आए एक ड्राइवर की अहिरन नदी में जल समाधि हो गई। उसके दूसरे साथी को जब तक इस बारे में पता चला, काफी देर हो चुकी थी। ड्राइवर की खोज के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

कोरबा जिले के कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहिरन नदी में यह घटना हुई है। शनिवार को दोपहर 3:00 के बाद एक ट्रक ड्राइवर नहाने के लिए नदी में उतरा था। उसे नदी की गहराई के बारे में जानकारी नहीं थी और ना ही वह तैराकी जानता था। गुजरात से आए एक अन्य ट्रक चालक ने बताया कि नदी के मामले में वह अनजान है इसलिए उसने दूसरे क्षेत्र में सामान्य तरीके से नहाने में रुचि ली । कुछ देर के बाद उसे दूसरे ट्रक के चालक के नदी में डूबने की जानकारी हुई तब आसपास के लोगों को अवगत कराया गया।

इस दुर्घटना के बाद आईबीपी प्रबंधन भी हरकत में आया। इस घटना को लेकर पुलिस को अवगत करा दिया गया है जिस पर रेस्क्यू के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।

error: Content is protected !!