Home छत्तीसगढ़ कोटा में छात्र की रहस्यमयी मौत, मोबाइल में पढ़ाई करते वक्त जोर...

कोटा में छात्र की रहस्यमयी मौत, मोबाइल में पढ़ाई करते वक्त जोर से चीखा था स्टूडेंट

0
112

acn18.com   कोटा के महावीर नगर स्थित परिजात कॉलोनी में 16 वर्षीय केशव चौधरी की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला दिया है. भीलवाड़ा निवासी केशव, जो कोटा में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था, मोबाइल से पढ़ाई कर रहा था, जब अचानक उसने जोर से चीखा और इसके बाद बेहोश हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना गुरुवार रात की है. उस समय केशव का बड़ा भाई उसके साथ था और उनकी मां बाजार में सब्जी लेने गई थी. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि केशव अपनी मां और बड़े भाई के साथ परिजात कॉलोनी में रह रहा था. उसका बड़ा भाई इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कर रहा था.

घटना के दौरान केशव के बड़े भाई ने देखा कि वह मोबाइल पर कुछ देख रहा था, तभी अचानक उसने जोर से चीखा और गिरकर बेहोश हो गया. यह देख उसका भाई घबरा गया और उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया. केशव को सुभाष नगर स्थित निजी अस्पताल में तुरंत ले जाया गया, जहां उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है.

परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया और वे उसे लेकर भीलवाड़ा गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया.

error: Content is protected !!