Home KORBA दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की 15 गारंटी:महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए,...

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की 15 गारंटी:महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए, बुजुर्गों का फ्री इलाज, पानी के बिल माफ होंगे

0
107

Acn18.com/आम आदमी पार्टी (AAP) सोमवार को दिल्ली के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया। पार्टी संयोजन अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियों का ऐलान किया।

इसमें रोजगार, महिला सम्मान, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, मुफ्त पानी की गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर लोगों के लाखों के पानी के बिल माफ किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र फर्जी है।

केजरीवाल ने कहा कि साल 2020 में किए 3 वादे हम पूरे नहीं कर पाए हैं। जिन्हें हम अब पूरा करेंगे। इनमें यमुना को साफ करना, यूरोप की तरह सड़कें बनाना और 24 घंटे पानी के लिए काम करेंगे।

दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएंगे। इस बार के चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 20 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

error: Content is protected !!