Home KORBA कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बोध राम कंवर सड़क दुर्घटना...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बोध राम कंवर सड़क दुर्घटना में घायल, महाकुंभ में शामिल होकर वापस लौट रहे थे पूर्व विधायक, बोधराम कवर के साथ तीन अन्य लोग भी घायल

0
178

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के गांधी के रूप में प्रसिद्ध और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र का सात बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक बोध राम कंवर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। श्री कंवर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान कर बीती रात वापस लौट रहे थे ।लगभग 3:00 बजे मोरगा पुलिस चौकी के समीप केंदई गांव में उनकी गाड़ी के चालक को नींद आ गई जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर किनारे पत्थरों से जा टकराई।इस दुर्घटना में बोध राम कंवर को काफी चोट आई है ।उनके साथ गाड़ी में चार लोग सवार थे जिनमें से दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोट लगी है।सभी घायलों को कटघोरा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनके पुत्र और कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और व स्थानीय कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच गए हैं

error: Content is protected !!