Home छत्तीसगढ़ गर्भवती गाय के साथ क्रूरता, 2 आरोपी गिरफ्तार

गर्भवती गाय के साथ क्रूरता, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
107

acn18.com/  दुर्ग। जामुल पुलिस ने गर्भवती गाय को बेरहमी से मारने और लोगों से गाली-गलौज कर गुंडागर्दी करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि, अमन कुमार दुबे निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल ने 15 दिसंबर को मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि, अवधेश उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय उर्फ मोनू, कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू और प्रमोद उपाध्याय उर्फ छोटू ने उसकी गर्भवती गाय की ईंट पत्थर से मारा है।

उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। गाय उस समय उसके घर पर बंधी थी। उसको ईंट-पत्थर के हमले से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश उपाध्याय (30), कमलेश उपाध्याय उर्फ सोनू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​​​​दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!