spot_img

नारीशक्ति को अवसर, भाजपा और कांग्रेस की नेत्रियों के लिए लॉबिंग शुरू

Must Read

acn18.con/  10 वर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर नगर पालिका निगम कोरबा में आगामी चुनाव के लिए महापौर पद को महिला सामान्य के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसी के साथ साकेत भवन की सत्ता संभालने को लेकर अभी से जोड़ आज का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस की प्रमुख और प्रबल दावेदारों के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। आचार संहिता और नामांकन की प्रक्रिया की घोषणा होने के साथ पूरे समीकरण स्पष्ट हो सकेंगे ।

- Advertisement -

 

नगर निगम कोरबा के गठन से लेकर अब तक दो मौके ऐसे आए जब कोरबा के महापौर पद पर सबसे पहले भाजपा की श्यामा कँवर को अवसर मिला और दूसरी बार कांग्रेस की रेनू अग्रवाल को। यह तीसरा अवसर है जब महापौर पद का आरक्षण महिला सामान्य के लिए किया गया। प्रदेश में सत्ता संभाल रही भाजपा के लिए निकाय चुनाव में एक अच्छा और अनुकूल मौका है । खबरों के अनुसार भाजपा की मौजूदा पार्षद ऋतु चौरसिया और आरती अग्रवाल महापौर पद के लिए प्रबल दावेदार बताई जा रही है।

ऋतू पिछले चुनाव में पार्षद निर्वाचित हुई थी और महापौर पद के चुनाव में सामान्य अंतर से परास्त हो गई थी। साफ सुथरी छवि, लोगों में अच्छा प्रभाव और विभिन्न मुद्दों पर बेहतर जानकारी उन्हें अलग पहचान देती है। भाजपा के साथ-साथ राष्ट्र सेविका समिति के लिए लगातार काम करने के कारण महापौर पद पर उनकी दावेदारी स्वाभाविक है। साकेत नगर वार्ड से पार्षद आरती विकास अग्रवाल भी महापौर पद की दौड़ में शामिल है। उच्च शिक्षित आरती मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनीत की गई है। अपने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने अलग छवि तैयार की। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री और कोरबा से लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी सरोज पांडे से नजदीकी का लाभ उन्हें मिल सकता है।

भाजपा से ही महापौर पद के लिए पूर्व महापौर जोगेश लांबा की धर्म पत्नी श्रीमती रश्मि लांबा, पूर्व एल्डरमैन मंजू सिंह भी दावेदार बताई जा रही है। इस पद के लिए कल्पना नवीन पटेल का नाम भी दावेदारों में बताया जा रहा है। सृजन सेवा समिति के अध्यक्ष कल्पना का नाम काफी समय से लिया जाता रहा है। कारण बताया जा रहा है कि भाजपा नेता नवीन पटेल पिछले चुनाव में टिकट की मांग कर रहे थे जिन्हें किनारे कर दिया गया। इसलिए अब उन्होंने पत्नी का नाम महापौर पद के लिए आगे बढ़ाया है।

वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से भी महापौर पद का चुनाव लड़ने के लिए कई नाम सामने आए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पूर्व राजस्व मंत्री महापौर पद के लिए धर्मपत्नी रेनू अग्रवाल का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। रेनू पहले भी कोरबा की महापौर रह चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत के नजदीकियों में शामिल शोभना परसाई को भी महापौर का दावेदार माना जा रहा है ।अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़कर काफी समय से काम कर रही डॉक्टर शोभना परसाई निर्विवादित व्यक्तित्व में शुमार है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश पदाधिकारी और पिछले वर्षों में ही रेनू अग्रवाल के खिलाफ महापौर का चुनाव लड़ चुकी उषा तिवारी जो कि अब कांग्रेस में शामिल हैं, को भी इस पद की रेस में बताया जा रहा है।

इसके अलावा नगर निगम की पूर्व पार्षद सुनीता मुकेश राठौर का नाम भी पार्षद के दावेदार में लिया जा रहा है। राजनीतिक क्षेत्र की जानकारी रखने वालों का कहना है कि एक समय ऐसा भी हुआ था जब कोरबा विधानसभा क्षेत्र से सुनीता राठौर का नाम दावेदार के तौर पर भेज दिया गया था। भले ही निर्णय कुछ और हुआ हो लेकिन इस मामले ने बड़े नेताओं के साथ रिश्ते को खट्टा कर दिया था। अभी सिर्फ महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई है। दावेदारी करने वालों के अपने-अपने आधार हो सकते हैं लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय भाजपा और कांग्रेस का प्रदेशिक संगठन ही करेगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों की मंजूरी विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा खत

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटर पैड का दुरुपयोग कर...

More Articles Like This

- Advertisement -