Home छत्तीसगढ़ CG शराब घोटाला, 7 ठिकानों में चल रही ED की छापेमारी

CG शराब घोटाला, 7 ठिकानों में चल रही ED की छापेमारी

0
102

acn18.com/  रायपुर‌। ईडी पूर्व आबकारी मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी नेता कवासी लखमा,बेटे हरीश लखमा और उनसे जुड़े कुछ करीबियों के ठिकानों में दबिश दी है। ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ की पूर्व आबकारी नीति को लेकर सर्च और पूछताछ कर रही है। ईडी कुल सात लोकेशन पर सर्च कर रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने एक्शन लिया है। टीम में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश दी है। शनिवार को सुबह राजधानी रायपुर के धरमपुरा इलाके में स्थित उनके आवास पर अधिकारियों की टीम पहुंची और जांच कर रही है।

उधर, सुकमा में उनके बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के शासकीय आवास में भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं। वहीं कवासी लखमा और हरीश कवासी के करीबी माने जाने वाले नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर .5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। सभी जगहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

error: Content is protected !!